छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कार्रवाई करेंगे, SSP को निर्देश का इंतजार

छत्तीसगढ़ आए पाकिस्तानी-बांग्लादेशियों पर फैसला आजः गृह विभाग की बैठक में होगी समीक्षा,

छत्तीसगढ़ आए पाकिस्तानी-बांग्लादेशियों पर फैसला आजः गृह विभाग की बैठक में होगी समीक्षा,

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कार्रवाई करेंगे, SSP को निर्देश का इंतजार

रायपुर

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लोगों ने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा से हाल में मुलाकात की थी।

छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों का क्या करना है, इसे लेकर आज राज्य सरकार फैसला लेगा। मंत्रालय में गृह विभाग बड़ी बैठक लेगा। पुलिस ने पाकिस्तान से आए लोगों की लिस्टिंग की है। लेकिन

आधिकारिक तौर पर यह जानकारी गृह विभाग ने सार्वजनिक नहीं की है कि, कितने पाकिस्तानी या बांग्लादेशी इस समय छत्तीसगढ़ में हैं।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, पाकिस्तान से आए लोगों का मेडिकल वीजा, लॉन्ग टर्म वीजा, शॉर्ट टर्म वीजा को लेकर अब तक क्या कुछ हुआ है। इसकी समीक्षा की जाएगी। जो सस्पेक्टेड हैं, यहां आकर रह रहे हैं, उनकी भी जानकारी है। उन पर जांच की प्रक्रिया क्या हो यह निर्धारित करेंगे।

इस बैठक में भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। पाकिस्तान के पीड़ित रायपुर आए हैं, उनसे संबंधित निर्देश केंद्र सरकार से ले रहे हैं। बाकी जो यहां आए हैं, उनको वापस जाना ही होगा, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button