रायगढ़ में ईंट-गिट्टी सप्लाई करने की ट्रैक्टर की चोरी:
घर के बाड़ी में ले जाकर छिपाया, ज्यादा कमाई करने के लालच में दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में ईंट-गिट्टी सप्लाई करने की ट्रैक्टर की चोरी: घर के बाड़ी में ले जाकर छिपाया, ज्यादा कमाई करने के लालच में दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़
आरोपी चोरी के ट्रैक्टर से ईंट, गिट्टी सप्लाई का काम शुरू करने वाले थे।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चोरी हो गया। चोरों की चोरी किए गए ट्रैक्टर से ईंट-गिट्टी का काम शुरू करने प्लानिंग की थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोड़ातराई निवासी अजय (28) ने गुरुवार को जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसने रात में अपने घर के सामने ट्रैक्टर को ट्राली समेत खड़ा किया था। जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जूटमिल थाना प्रभारी ने चपले निवासी यशवंत पटैल को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि अपने साथी रवि उर्फ भविष्य पटैल के साथ ट्रैक्टर चोरी की योजना बनाई थी।



