छत्तीसगढ़रायपुर

मकान मालिक घुसपैठियों से हो जाएं सावधानः

अवैध रूप से आ रहे बांग्लादेशी, किराए पर दिया घर तो होगी जेल, छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाई STF

मकान मालिक घुसपैठियों से हो जाएं सावधानः अवैध रूप से आ रहे बांग्लादेशी, किराए पर दिया घर तो होगी जेल, छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाई STF

रायपुर

छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों को रखने होल्डिंग सेंटर बने हैं। साय सरकार भी अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए STF बना चुकी है।

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं। अलग-अलग शहरों में नाम बदलकर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर घर किराए में लेकर रह रहे हैं। ऐसे में मकान मालिक सावधान हो जाएं, वरना जेल होगी। सरकार ने हर जिले में STF गठित की है, जो अवैध प्रवासियों को ढूंढ रही है।

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) अवैध रूप से बसे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें होल्डिंग सेंटर तक पहुंचाने का काम करेगी। अगर आपने भी अनजाने में या जानबूझकर किसी बांग्लादेशी नागरिक, पाकिस्तानी और रोहिंग्या मुसलमानों को अपने मकान में किराएदार या सहायक के रूप में रखा है, तो आप पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) किस तरह से काम करेगी? क्या है होल्डिंग सेंटर? ये कितना हाईटेक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button