सारंगढ़-बिलाईगढ़
महिला से 6 लाख रुपए की ठगी, 6 लोगों पर केस दर्ज
महिला से 6 लाख रुपए की ठगी, 6 लोगों पर केस दर्ज
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़——-
सारंगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरवानी की धनेश्वरी रात्रे से मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर मुंगेली और बिलासपुर क्षेत्र के छह लोगों ने 6 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी सुरेन्द्र कुर्रे, जो सेना में कार्यरत है, ने महिला के पति से जान-पहचान का फायदा उठाकर रकम अलग-अलग खातों और फोन पे नंबरों पर जमा करवाई। बाद में लाइसेंस देने के नाम पर टालमटोल करते रहे। महिला ने सुरेन्द्र कुर्रे, राजू साहू, दिलीप कश्यप, लोकेश कश्यप, ईश्वरी साहू और कुन्दन कुर्रे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी के खिलाफ भादवि की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।



