सारंगढ़-बिलाईगढ़सारंगढ़ जिला प्रशासन

कलेक्टर संजय कन्नौजे की पहल से शहर में दिख रहा बदलाव, जेलपारा मुख्य नाले की सफाई से बढ़ी उम्मीदें*

*कलेक्टर संजय कन्नौजे की पहल से शहर में दिख रहा बदलाव, जेलपारा मुख्य नाले की सफाई से बढ़ी उम्मीदें*
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——नवीन जिला सारंगढ के गठन के बाद से सारंगढ़ नगर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर संजय कन्नौजे के नेतृत्व में प्रशासन शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में जुटा है। इसी क्रम में जेलपारा नाका नंबर 5 से गुजरने वाले मुख्य नाले की सफाई अभियान ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
*सफाई कार्य से राहत*
वर्षों से अटके नाले की सफाई अब तेजी से हो रही है। गाद और कचरे को निकालकर नाले की स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। बरसात के मौसम में जलभराव कम करने की दिशा में यह कदम सराहनीय माना जा रहा है।

*विकास की नई सोच*

कलेक्टर संजय कन्नौजे ने स्वयं शहर के विकास का खाका खींचा है। जेलपारा पुल मरम्मत, रोशनी व्यवस्था,मुख्य नाले को व्यवस्थित कर उसके आसपास मेरिन ड्राइव जैसे स्वरूप में विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इससे शहर का सौंदर्य बढ़ेगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

*जिले का नया चेहरा*

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला बनाए जाने के बाद विकास की रफ्तार बढ़ी है। सड़क, नाला और सफाई व्यवस्था को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कलेक्टर की पहल से शहर का चेहरा बदल रहा है और लोग भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।जेलपारा नाका नंबर 5 का मुख्य नाला सफाई अभियान के तहत जिला प्रशासन जर्जर पुल की मरम्मत कार्य और बेरिकेट्स लगाने के साथ ही नए लाईट के पोल लगाए जा रहे है जिससे आने वाले समय मे अंधेरा होने से कोई बड़ी दुर्घटना ना हो सके,ये जिला प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है। यदि आने वाले दिनों में इसे अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कर विकसित किया गया तो सारंगढ़ न सिर्फ स्वच्छ और सुंदर शहर बनेगा बल्कि जिले का चमकता चेहरा भी साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button