वन विभागसारंगढ़-बिलाईगढ़

गोमर्दा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वाड की बड़ी सफलता

गोमर्दा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वाड की बड़ी सफलता

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—-दिनांक ९/३/२६ को रात्रि एक नग सांभर के शिकार की सूचना प्राप्त हुई तत्काल वन विभाग ने हरकत में आते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया । दिनांक १०/३/२६ को प्रातः ग्राम झीलगिटार के समीप कक्ष क्रमांक ९४३ में एक नैग मृत सांभर का शव बरामद किया गया । जिसके उपरांत गोमर्दा अभयारण्य के डॉग स्क्वाड जूली एवं जस्सी की मदद से सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया जिसमे दोनों की मदद से झीलगिटार के संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई जिसमे निरंजन/ जालंधर बरिहा के घर से मांस एवं बाल बरामद किए गए जिसे जप्त कर तत्काल वन अपराध प्रकरण वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा ९,५१ आदि के तहत अपराध पंजी बद्ध किया गया । प्रकरण में अन्य अभियुक्तों के नाम भी सामने आ रहे हैं । सभी अभियुक्त वन विभाग की त्वरित कार्यवाही की सूचना पाकर फरार हो गए हैं पता साजी जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button