शिक्षा विभागसारंगढ़-बिलाईगढ़

स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी व लू पड़ने के कारण स्कूलों में घोषित किया अवकाश

**स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी व लू पड़ने के कारण स्कूलों में घोषित किया अवकाश**

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—–छत्तीसगढ़ राज्य में अप्रैल माह के शुरुवात में ही भीषण गर्मी और लू पड़ने लगा है जिसके कारण स्कूली बच्चों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।आज नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 16/04/2026 विभागीय क्रमांक GENCOR-35010/2449/2025-SCHOOL EDUCATION SECTION समसंख्यक आदेश दिनांक 22/09/2025 द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 01.05.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

2/ वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये, राज्य शासन एतद् द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 20.04.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है।

3/ यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22.09.2025 की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button