CG Teacher News: DPI की प्रदेशभर के DEO के नाम चिट्ठी,

CG Teacher News: DPI की प्रदेशभर के DEO के नाम चिट्ठी,
इन पांच बिंदुओं पर मांगी जानकारी, डेडलाइन किया तय, देखें डीपीआई का पत्र
CG Teacher News: लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर पांच बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है। इसके लिए डीपीआई ने डेडलाइन भी तय कर दिया है।
रायपुर—–लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर पांच बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है। इसके लिए डीपीआई ने डेडलाइन भी तय कर दिया है।
डीईओ के नाम पर जारी पत्र में डीपीआई ने समयमान वेतनमान से लेकर प्रमोशन की राह में खड़े लेक्चरर की सूची से लेकर ऐसे लेक्चरर व प्रिंसिपल जो सेवानिवृति के करीब हैं और रिटायरमेंट आदेश जारी नहीं हो पाया है, जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। पत्र की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया सकता है, डीपीआई ने इन सभी बिंदुओं विस्तार के साथ जवाब एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश प्रदेशभर के डीईओ को दिया है।
डीपीआई ने प्रदेशभर के डीईओ ने इन बिंदुओं पर मांगी जानकारी
प्राचार्य के समयमान वेतनमान की जानकारी प्रथम एवं द्वितीय
सेवानिवृत्त प्राचार्य के पेंशन प्रकरण के लिए “न मांग, न जांच, न् घटना प्रमाण-पत्र” की जानकारी
ऐसे प्राचार्य, व्याख्याता जिनके सेवानिवृत्ति के आदेश जारी नहीं हुए हैं, उनकी जानकारी
नवगठित जिलों के लिए समग्र शिक्षा एवं जिला शिक्षा कार्यालय के लिए आवश्यक पदों की कारण सहित जानकारी स्वीकृत करने प्रस्ताव।
पांच वर्ष का पेश करना होगा गोपनीय प्रतिवेदन, ये होना जरुरी
ऐसे प्राचार्य जिन्हें प्रथम, द्वितीय समयमान वेतनमान की पात्रता है लेकिन उनके प्रस्ताव इस कार्यालय प्रेषित नहीं किया गया है। ऐसे प्राचार्यों के समयमान वेतनमान का प्रस्ताव भेजा जाना है। समयमान वेतनमान हेतु पात्रता दिनांक से विगत पांच वर्ष के गोपनीय प्रतिवेदन, जिसमें समीक्षक व स्वीकृतकर्ता अधिकारी के मतांकन होना अनिवार्य है।
रिटायर प्रिंसिपल के बारे में ये देनी होगी जानकारी
ऐसे सेवानिवृत्त प्राचार्य जिनके पेंशन प्रकरण में “न मांग, न जांच, न घटना प्रमाण-पत्र” जारी करने के लिए प्रस्ताव, पत्र इस कार्यालय को प्रेषित नहीं किया गया है, की जानकारी दी जाना है।
रिटायरमेंट के करीब प्रिंसिपल व लेक्चरर के संबंध में
ऐसे प्राचार्य, व्याख्याता जिनके 31 दिसंबर 2026 की स्थिति में सेवानिवृत्ति के आदेश जारी नहीं हुए है, उनकी जानकारी उपलब्ध कराया जाना है।
सेटअप और भर्ती प्रस्ताव
नवगठित जिलों में समग्र शिक्षा एवं जिला शिक्षा कार्यालय के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव कारण सहित उपलब्ध कराया जाना है। उपरोक्त बिन्दुओं की जानकारी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके। कृपया इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देवें ।



