jila sarangarh
**प्रदेश छात्रवास प्रभारी भरत जाटवर का ग्राम खजरी में जनसंपर्क

दिनांक 13/04/26 “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत केडार मंडल ग्राम पंचायत खजरी में प्रदेश छात्रावास प्रभारी भरत जाटवर जी द्वारा जनसंपर्क किया गया।
इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सही रूप से पहुंच रहा है या नहीं, इसका जमीनी स्तर पर अवलोकन किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।
जनता से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुचारू रूप से पहुंच सके।
“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा में तत्पर हैं।




