रायपुर पुलिसcmodist.sarangarhdprpibछत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा भूचाल तय, अगले 48 घंटे में ASP-DSP स्तर पर मेगा फेरबदल की तैयारी

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा भूचाल तय, अगले 48 घंटे में ASP-DSP स्तर पर मेगा फेरबदल की तैयारी

रायपुर——पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक बदलाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। गृह विभाग अगले 48 घंटे के भीतर राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) अधिकारियों की व्यापक तबादला सूची जारी कर सकता है। प्रस्तावित फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बड़े पैमाने पर बदलाव होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और राजनांदगांव रेंज सहित कई महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल सकते हैं। खासतौर पर वे अधिकारी, जो अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर करीब दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, तबादला सूची में शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व में स्थानांतरित किए गए कुछ अधिकारियों के आदेशों में भी संशोधन किया जा सकता है। तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से नई पदस्थापना ग्रहण नहीं कर पाने वाले अधिकारियों को लेकर भी गृह विभाग अंतिम निर्णय लेने की तैयारी में है।

पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के स्तर पर लगातार मंथन जारी है। इस बीच कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण और प्रभावशाली जिम्मेदारियां मिलने की चर्चा भी तेज हो गई है। सूत्रों का दावा है कि संभावित सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी नई पोस्टिंग कई लोगों के लिए चौंकाने वाली साबित होगी।

राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तबादला सूची को लेकर अटकलों का दौर तेज है। कई अधिकारी अपनी पसंदीदा पोस्टिंग के लिए सक्रिय बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ जिलों में लंबे समय से बदलाव की मांग भी उठ रही थी।

हालांकि अंतिम सूची जारी होने तक आखिरी समय में बदलाव, नामों की अदला-बदली अथवा आदेश जारी होने में विलंब की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पूरे पुलिस महकमे की नजर गृह विभाग से जारी होने वाले बहुप्रतीक्षित तबादला आदेश पर टिकी हुई है। नोट: यह जानकारी सूत्रों और प्रशासनिक चर्चाओं पर आधारित है। आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button