chhattisgarhcmodprpibraipurरायपुर पुलिसवन विभाग

16 जिलों के एसपी बदल सकते हैं, छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, जानें वजह

Transfer News: बस्तर आईजी के एनआईए में जाने और पीसीसीएफ की रिटायरमेंट के चलते 16 जिलों के एसपी समेत कई अधिकारियों के बदलाव की संभावना है।

 

Chhattisgarh Transfer List

 Chhattisgarh Police Reshuffle: राज्य पुलिस और वन विभाग में जल्दी ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी। इसमें पुलिस अधीक्षक, महानिरीक्षक और प्रधानमुख्य वन संरक्षक और अपर प्रधान मुख्य संरक्षक स्तर के अधिकारी प्रभावित होंगे। बस्तर आईजी पी सुंदरराज के एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर जाने और जुलाई में पीसीसीएफ अनिल साहू की सेवानिवृत्ति को देखते हुए किया जाएगा।

साथ ही पुलिस महकमे में एसपी से लेकर डीएसपी और नए वनबल प्रमुख बनाए जाने के बाद अरुण पांडेय भी अपनी नई टीम तैयार करने की कवायद में जुटे हुए हैं।

फेरबदल में सभी 4 जिलों के आईजी प्रभावित होंगे

बताया जाता है कि इस फेरबदल में सभी 4 जिलों के आईजी प्रभावित होंगे। बस्तर आईजी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव करने के साथ ही फेरबदल की सूची जारी होगी। वहीं राज्य लघुवनोपज संघ के एमडी एवं पीसीसीएफ अनिल साहू की विदाई के बाद एपीसीसीएफ स्तर के अधिकारी को प्रभार देने की तैयारी चल रही है।

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News

16 जिलों के एसपी होंगे प्रभावित

राज्य पुलिस में होेने वाले संभावित फेरबदल में 16 जिले के एसपी प्रभावित होंगे। इसमें रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, धमतरी, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बेमेतरा, जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, बस्तर और राजनांदगांव रेंज के जिले शामिल हैं। इस फेरबदल में एएसपी, डीएसपी, एसडीओपी और निरीक्षक स्तर अधिकारी शामिल है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की व्यस्तता के चलते सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। राज्य पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उन अधिकारियों पर विशेष रूप से विचार किया जा रहा है जिन्हें वर्तमान पदस्थापना पर दो वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है। साथ ही ऐसे अधिकारी, जिनके तबादला आदेश पहले जारी हुए थे लेकिन तकनीकी अथवा प्रशासनिक कारणों से वे नई जगह कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए, उन्हें भी नई सूची में समायोजित किया जा सकता है। इस सूची में निरीक्षक से पदोन्नत होकर डीएसपी बने अधिकारियों का पदस्थपना आदेश जारी किया जाएगा।

वन विभाग के 7 आईएफएस अधिकारियों का तबादला

वहीं भारतीय वन सेवा के मुख्य वन संरक्षक(सीसीएफ) स्तर के 7 अफसरों का तबादला किया गया है। वन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा गुरूवार को इसका आदेश जारी किया गया है।

इसमें राजेश कुमार चंदेले को सीसीएफ कांकेर और आलोक कुमार को सीसीएफ जगदलपुर से वन विभाग मुख्यालय अरण्य भवन, रामअवतार दुबे को सीसीएफ बिलासपुर से क्षेत्रीय महाप्रबंधक राज्य वन विकास निगम, विवेकानंद झा को वन संरक्षक बिलासपुर से सीसीएफ कांकेर, लक्क्ष्मण सिंह को डीसीएफ वन मुख्यालय नवा रायपुर से प्रभारी सीसीएफ को सीएफ बिलासपुर, स्टायलो मंडावी को प्रभारी सीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) अचानकमार टाइगर के साथ ही प्रभारी सीसीएफ जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी तरह निर्मला खेस को राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण से जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर और राज्य वन सेवा से अधिकारी अनिमेष गोवर्धन (डीसीएफ) को संपदा अधिकारी वन बल प्रमुख नवा रायपुर अटल नगर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ आगामी आदेश तक प्रभारी वन उप संरक्षक (रोकड) वन विभाग मुख्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रमाणीकरण समिति, भारत वानिकी एवं कृषि (सीजीसर्ट) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button