cmodprpibजिला सारंगढ-बिलाईगढ़
केडार मंडल के बैठक में शामिल हुए प्रदेश छात्रवास प्रभारी भरत जाटवर

शक्ति केंद्र को मजबूत करने आपसी समन्वय बनाने हुई चर्चा
सारंगढ़—-आज सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केड़ार मंडल के शक्ति केंद्र टाडीपार में आयोजित मासिक बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी भरत जाटवर जी सम्मिलित हुआ।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठात्मक कार्यों की समीक्षा एवं आगामी एवं माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्री मोदी जी “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण प्रत्येक बूथ में अनिवार्य रूप से किया जाना है एवं संत श्री रविदास जयंती कार्यक्रम से संबंधित कार्यक्रम पर चर्चा हुई।।
इस अवसर पर मंडल केडार अध्यक्ष दीपक साहू, लोचन साहू, सीताराम जायसवाल, संतोष साहू,सहित मंडल के पदाधिकारी , शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक, सह संयोजक एवं मोर्चा के पदाधिकारीगण शामिल हुए।


