Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

अर्जी-लेखकों के लिए नया नियम लागू, अब बिना लाइसेंस नहीं लिख सकेंगे आवेदन, फीस 5 रुपये प्रति पेज तय ज्यादा वसूली पर रकम वापसी के प्रावधान

अर्जी-लेखकों के लिए नया नियम लागू, अब बिना लाइसेंस नहीं लिख सकेंगे आवेदन, फीस 5 रुपये प्रति पेज तय ज्यादा वसूली पर रकम वापसी के प्रावधान

*सारंगढ खबर न्यूज—-
छत्तीसगढ़ में राजस्व न्यायालयों में अर्जी लिखने वाले अर्जी-लेखकों के लिए अब नया नियम लागू हो गया है। राज्य शासन ने *”छत्तीसगढ़ अर्जी-लेखकों का अनुपालन और आचरण का विनियमन नियम, 2026″* जारी कर दिया है। इसके तहत अब तहसील और कलेक्ट्रेट में बिना लाइसेंस के अर्जी लिखना गैरकानूनी होगा।

नए नियम के अनुसार अर्जी-लेखक को प्रति पेज सिर्फ *5 रुपये* की फीस मिलेगी। इससे अधिक फीस वसूलने की शिकायत पर राजस्व अधिकारी अतिरिक्त राशि वापस दिलवा सकेंगे।

लाइसेंस जारी करने का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है। जिले में कितने अर्जी-लेखक होंगे, इसका निर्धारण भी कलेक्टर ही करेंगे। अर्जी-लेखक बनने के लिए न्यूनतम उम्र *21 वर्ष* निर्धारित की गई है।

शुरुआत में लाइसेंस *1 वर्ष* के लिए दिया जाएगा। इस दौरान लेखन, भाषा की शुद्धता और राजस्व कानूनों के ज्ञान के आधार पर स्थायी लाइसेंस देने का निर्णय लिया जाएगा।

नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अर्जी-लेखक किसी अन्य व्यक्ति की ओर से उसका मामला चलाने के लिए *अधिकार पत्र (मुख्तारनामा) स्वीकार नहीं कर सकेंगे।*

यह नियम छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 258 (1) के तहत बनाया गया है। इससे पहले अर्जी-लेखकों के लिए 1960 का नियम लागू था, जिसे अब बदलकर नया नियम लागू कर दिया गया है।

इस नए नियम से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और भूमि विवाद जैसे राजस्व मामलों में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। वहीं, अर्जी-लेखकों को अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button