धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने की पहल, 3-सीटर कुर्सियों का किया गया वितरण

धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने की पहल, 3-सीटर कुर्सियों का किया गया वितरण
सारंगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में सारंगढ़ नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3-सीटर कुर्सियों का वितरण किया गया। धार्मिक स्थलों में आने वाले श्रद्धालुओं को बैठने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
नगर के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। विशेष अवसरों, पर्व-त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे समय में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इसी समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों का ध्यान रखते हुए 3-सीटर कुर्सियों का वितरण किया गया। कुर्सियां उपलब्ध होने से अब श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों में बैठने की सुविधाजनक व्यवस्था हो सकेगी।


