chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorizedखेल

एक माँ के रूप में मेरे लिए यह क्षण अपार गर्व, खुशी और भावनाओं से भरा हुआ है।

एक माँ के रूप में मेरे लिए यह क्षण अपार गर्व, खुशी और भावनाओं से भरा हुआ है।

रायपुर—-मेरी पुत्री पद्मिनी सिंह जूदेव ने मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर की अपनी प्रतिभाशाली साथियों के साथ राजकुमार कॉलेज, रायपुर में आयोजित 7वीं ऑल इंडिया CISCE नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवं अंडर-17 बालिका टीम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है।

बेटियों की यह सफलता उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण का परिणाम है। एक माँ के लिए इससे बड़ा गर्व का क्षण और क्या हो सकता है कि उसकी बेटी अपने सपनों को साकार करते हुए सफलता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

पद्मिनी और पूरी टीम को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि ये बेटियाँ सदैव आगे बढ़ें, नई ऊँचाइयाँ छुएँ और देश का नाम रोशन करती रहें। 🇮🇳🏆

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button