Cmo chhattisgarhdpreducationpibsarangarhTop newsसारंगढ़-बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय महिला सम्मेलन एवं सम्मान महासमुन्द में सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बड़ी सहभागिता*

*छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय महिला सम्मेलन एवं सम्मान महासमुन्द में सारंगढ़ बिलाईगढ़ की बड़ी सहभागिता*

सारंगढ—-सारंगढ़ छतीसगढ़ संघ का प्रांतीय महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भव्य एवं विराट आयोजन महासमुंद में सारंगढ़ बिलाईगढ़ की सक्रिय सहभागिता रही. बड़ी संख्या में सारंगढ़ की महिला शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षक व पदाधिकारी जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू सचिव योगेंद्र पड़वार के नेतृत्व में सारंगढ़ बिलाईगढ़ से बड़ी संख्या में महिला शिक्षक एवं शिक्षकों सहित सभी प्रांतीय, संभागीय, व सभी 33 जिलों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल होकर के लगभग 1600 की संख्या में शामिल होकर के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाया..।
इस अवसर पर दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षा में महिला शिक्षकों की भूमिका, परिवार से राष्ट्र निर्माण में महिला शिक्षिका, वर्तमान परिवेश में शिक्षा की चुनौतियाँ एवं समस्याएं, समाज, संस्कार व भारतीय समृद्ध संस्कृति का शिक्षा में व्यावहारिक एवं प्रभावी क्रियान्वयन, भावी सम्भावनाएं आदि पर विस्तार पूर्वक गहन चिंतन, विचार मंथन किया गया।
प्रांतीय संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर द्वारा शिक्षा मंत्री के समक्ष शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए मंत्री जी को पत्र सौंपा गया।
आयोजन में राज्यपाल, राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक रिटायर्ड शिक्षक एवं सभी महिला शिक्षकों का सम्मान करते हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने शिक्षकों की भूमिका को सर्वोपरि बताया साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का आह्वान किया एवं उन्होंने शिक्षक संघ द्वारा उठाई गई सभी शिक्षकों की समस्याओं को पूरी सहानुभूति के साथ समाधान करने का आश्वासन देते हुए शीघ्र निराकरण करने की बात कही।
इस अवसर पर सत्यनारायण साहू,बुद्धेश्वर कश्यप,विनोद भैना,मूलचंद देवांगन,गौरीशंकर कर्ष,कमलेश्वर साहू,दीपक पटेल,रामेश्वर साहू,महेंद्र साहू,चुरामणि साहू,दिनेश डहरिया,छाया साहू,पुष्पा साहू,सीमा पाण्डेय ,नमिता तिवारी,तेजेश्वरी साहू,धनमत साहू,किरण भानु, युगेश्वरी साहू,पूर्णिमा साहू,आशा बघेल,अंजना बंजारे,सविता वारे,अंतिमा कंवर,अमिता कथाकार,रूपा देवी, अनीता भास्कर,सुनीता भारती,गंगा पटेल,क्षमा साव,लीला कुर्रे,सुनीता साहू,कमला रानी डहरिया,गायत्री टंडन,ऊषा सत्यम ,रति साहू,आदि सम्मलित हुए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button