Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सारंगढ़ जिला प्रशासन

पटवारियों को एसडीएम का नोटिस, तत्काल काम पर लौटने के निर्देश

पटवारियों को एसडीएम का नोटिस, तत्काल काम पर लौटने के निर्देश

हड़ताल के चलते धान गिरदावरी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और आपदा सर्वेक्षण सहित जनहित के कार्य प्रभावित; अनुपस्थिति पर ब्रेक इन सर्विस और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे पटवारियों को अब प्रशासन ने काम पर लौटने के लिए नोटिस जारी किया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी सारंगढ़ द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में सारंगढ़, बरमकेला एवं सरिया तहसील के सभी पटवारियों को तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी नोटिस के अनुसार, पटवारी संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों एवं विषयों को लेकर 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। पटवारियों के काम पर नहीं आने से प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें धान फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी, धान खरीदी से संबंधित कार्य, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन एवं सर्वेक्षण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले कार्य, सीएम हेल्पलाइन तथा न्यायालयीन कार्य शामिल हैं।
एसडीएम ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवक होने के नाते पटवारियों का इस प्रकार अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहना शासकीय सेवा नियमों के प्रतिकूल है और इससे व्यापक लोकहित एवं शासन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रशासन ने सभी पटवारियों को तत्काल अपने कर्तव्य पर वापस लौटकर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने तथा नियमित रूप से शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर अनुपस्थिति की अवधि को सेवा अवरोध (ब्रेक इन सर्विस) के रूप में परिकलित किया जा सकता है तथा संबंधित पटवारियों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
प्रशासन के इस नोटिस के बाद अब देखना होगा कि लंबे समय से हड़ताल पर चल रहे पटवारी काम पर लौटते हैं या आंदोलन जारी रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button