रायगढ़ के पुलिस फायरिंग रेंज में दिखेगी हरियाली:
SP समेत जवानों ने अब तक 500 से ज्यादा पौधे रोपे; सुरक्षा के भी इंतजाम किया

रायगढ़ के पुलिस फायरिंग रेंज में दिखेगी हरियाली: SP समेत जवानों ने अब तक 500 से ज्यादा पौधे रोपे; सुरक्षा के भी इंतजाम किया
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस लाइन फायरिंग रेंज में पौधरोपण किया जा रहा है। समतल भूमि को हरा-भरा करने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मानसून से पहले पौधरोपण शुरू किया गया। अब तक पुलिस परिवार ने 500 से अधिक पौधे रोप लिए हैं।
रायगढ़ पुलिस ने पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में मानसून से पहले पौधरोपण की शुरुआत की। उर्दना कलगामुड़ा स्थित पुलिस की फायरिंग रेंज साढ़े चार एकड़ भूमि पर छायादार और फलदार पौधे रोपे जा रहे हैं।
रविवार को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने फायरिंग रेंज पहुंचकर पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया और जवानों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए पौधे लगाए।
रविवार की सुबह रक्षित केंद्र और एसपी ऑफिस के जवानों द्वारा भी 200 अतिरिक्त पौधे लगाए गए। करीब 15 दिन पहले शुरू हुए इस पौधरोपण अभियान में 500 से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं।



