chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibpoliticsraipurTop news
बस्तर में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई, केदार, कवासी, बैज, गागड़ा को अब जेड प्लस की जगह जेड श्रेणी

बस्तर में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई, केदार, कवासी, बैज, गागड़ा को अब जेड प्लस की जगह जेड श्रेणी
छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कटौती कर दी है जिसमें कई दिग्गज मंत्रियों और नेताओं की सुरक्षा कम की गई है।
HighLights
- बस्तर संभाग के नेताओं की सुरक्षा श्रेणी घटी
- केदार कश्यप और दीपक बैज की सुरक्षा घटी
- छह महीने बाद दोबारा होगी सुरक्षा की समीक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में माओवाद खत्म होने के बाद बस्तर संभाग में सुरक्षा की समीक्षा की है। संभाग के 116 राजनीतिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा श्रेणी में कटौती कर दी गई है। इस फेरबदल के दायरे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के कई नेता शामिल हैं। रक्षा समीक्षा के तहत कई प्रमुख और वीवीआईपी नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया गया है।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और कवासी लखमा सहित कुल नौ नेताओं की सुरक्षा श्रेणी को जेड प्लस से घटाकर जेड श्रेणी कर दिया गया है। इसके अलावा, जिन नेताओं को पहले जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, उनकी सुरक्षा को घटाकर वाई प्लस कर दिया गया है, और वाई प्लस श्रेणी वाले नेताओं की सुरक्षा को वाई श्रेणी में तब्दील कर दिया गया है।



