दीपावली से पहले साय सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा

दीपावली से पहले साय सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा
1 नवंबर से 60 प्रतिशत की दर से मिलेगा महंगाई भत्ता और महंगाई राहत, 5.35 लाख कर्मचारियों एवं पेंशनरों को होगा लाभ
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) एवं महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद आगामी 1 नवंबर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों सहित कुल 5.35 लाख हितग्राहियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बढ़ती महंगाई के बीच इसे कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
इस निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।



