सारंगढ़-बिलाईगढ़शिक्षा विभाग

पूर्व माध्यमिक शाला में पालक-शिक्षक मेगा बैठक सम्पन्न**

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय हुए शामिल*

**पूर्व माध्यमिक शाला में पालक-शिक्षक मेगा बैठक सम्पन्न**

**जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय हुए शामिल**

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़——–राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में 6 अगस्त को पालक-शिक्षक मेगा बैठक आयोजित की गई। इसी तारतम्य में शास. पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार छोटे में भी पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा और विकास के संबंध में माता-पिता और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना था। बैठक के प्रारंभ में मंचस्थ अतिथियों के द्वारा बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया। विद्यालय के छात्राओं के द्वारा राज्य गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् शास. पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार छोटे के प्रधानपाठक श्री नवीन कुमार श्रीवास्तव जी ने बैठक का महत्व बताते हुए कहा कि यह बैठक पालकों को अपने बच्चों की शिक्षा और विकास के बारे में जानकारी, शिक्षक व पालकों के बीच बेहतर संवाद, बच्चों की शिक्षा से संबंधित समस्याओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे जी ने कहा कि जागरुक पालक बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं,जो समाज ज्यादा शिक्षित होता है उसकी तरक्की भी उतनी ही होती है। शिक्षा के रास्ते से ही भविष्य के दरवाजे खुलते हैं। साथ ही साथ बच्चों की प्रगति पर चर्चा की गई कि बच्चा पढ़ाई में किस प्रकार से प्रगति कर रहा है और उसमें किसी भी प्रकार कि सुधार की आवश्यकता है तो उस पर चर्चा किया जा सके व उचित मार्गदर्शन शिक्षक व पालकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाया जा सके। इसके साथ ही बच्चों के जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण, बस्ता रहित शनिवार आदि विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे जी, नरेंद्र पटेल सरपंच, भवसागर सदावर्ती उपसरपंच, एस.एम.सी. के अध्यक्ष भोज कुमार निषाद, यशवंत राठिया, दूर सिंह राठिया, टोलेश्वर पटेल, कैलाश पटेल, स्वास्थ्य विभाग से जयप्रकाश पटेल, शिक्षकों में श्रीमती रेखा ईजारदार, दिनेश देवांगन, सुचिता केरकेट्टा, रंजू भारद्वाज एवं अधिक संख्या में पालकगण उपस्थित थे। अंत में बैठक का संचालन कर रहे शिक्षक दिनेश देवांगन के द्वारा पालकों की बेहतर उपस्थिति व सफल कार्यक्रम के लिए सभी पालकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button