
**मैनपाट में भाजपा विधायक व सांसदो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ**
सारंगढ़ खबर——-छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में आयोजित भाजपा विधायकों एवं सांसदों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी विधायक गण एवं सांसद गण के साथ शामिल हुई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय J.P.Nadda जी एवं माननीय प्रदेश प्रभारी श्री Nitin Nabin जी द्वारा आज इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जाएगा साथ ही मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में वैश्विक जगत में भाजपा का बढ़ता प्रभाव, सामाजिक व भौगोलिक स्तर पर कार्य विस्तार की दृष्टि, विकसित छत्तीसगढ़-अवसर और चुनौती, सोशल मीडिया एवं मीडिया, लोक व्यवहार एवं समय प्रबंधन, हमारा विचार एवं पंच प्रण, जिज्ञासा समाधान एवं देश के सम्मुख चुनौतियों के समाधान में भाजपा की भूमिका जैसे विषयों पर पार्टी के वरिष्ठजनों द्वारा प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन दिया जाएगा।




