cmodprpibछत्तीसगढ़मनोरंजन

अब Teejan Bai के नाम पर होगा गनियारी का सरकारी स्कूल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया बड़ा ऐलान

Teejan Bai School Name: छत्तीसगढ़ सरकार ने पंडवानी की महान लोकगायिका डॉ. तीजन बाई को अनोखी श्रद्धांजलि देते हुए उनके गृहग्राम गनियारी के शासकीय हाई हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को राज्य सरकार ने अनोखी श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। उनके सम्मान में दुर्ग जिले के गृहग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाई हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” रखा जाएगा। इसकी घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रविवार को गनियारी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान की।

डॉ. तीजन बाई का रविवार, 6 जुलाई को रायपुर एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के बाद उनका पार्थिव शरीर गृहग्राम गनियारी लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, कलाकार, शिष्य और हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।

Teejan Bai Death: राज्य सरकार की अनूठी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपने जीवन को लोककला, संस्कृति और पंडवानी के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया। उनकी कला ने छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दिलाई। ऐसे महान व्यक्तित्व को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने उनके गांव के शासकीय विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button