
कोरबा में पिता-बेटे ने डीजे ऑपरेटर को मार डाला; चाकू, लाठी-ईंट से किया हमल
कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक डीजे ऑपरेटर था, जिस पर मोहल्ले के ही एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया, कोई चाकू से वार किया, तो किसी ने लाठी और ईंट से मारा, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
इस हमले युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। वारदात के बाद नाराज लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर जमकर तोडफोड़ की। मामले में 2 मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।


