chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraigarhraipursarangarhTop newsUncategorizedदुर्घटना

शिवरीनारायण में पुल से 7 फीट ऊपर पानी, रायगढ़ में मकान ढहा, बस्तर में हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद आज राहतः

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद आज राहतः शिवरीनारायण में पुल से 7 फीट ऊपर पानी, रायगढ़ में मकान ढहा, बस्तर में हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

रायपुर

छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिनों में हुई बारिश के बाद आज राहत के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 27 सितंबर से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। हालांकि, 17 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अचानक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

इन जिलों में बस्तर, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिनों से हुई मूसलाधार बारिश और गंगरेल बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण रायपुर से लेकर बस्तर तक नदी-नाले उफान पर आ गए। रायपुर में खारुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने से रायपुर-दुर्ग को जोड़ने वाला पुराना पुल डूब गया।

महादेव घाट में गणेश विसर्जन के लिए केवल समितियों के सदस्यों को प्रवेश दिया जा रहा है। समिति के लोग दूसरे रास्ते से घाट तक पहुंच रहे हैं। जलस्तर कम नहीं होने के कारण अमलेश्वर जाने वाला रास्ता ब्लॉक है। वहीं प्रदेश भर में उफनते नदी-नालों में कुल 12 लोग बह गए। इन हादसों में 3 लोगों की जान चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button