अवैध शराब बिकी करने वालो के खिलाफ थाना सरसींवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

अवैध शराब बिकी करने वालो के खिलाफ थाना सरसींवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
कुल चार प्रकरणो मे आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।



आरोपी के कब्जे से कुल 270 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब व निर्माण सामाग्री कीमती 56300/ रूपये का जप्त
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—-/जिला सारंगढ के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को अवैध शराब जुआ, सटटा तथा अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने एवं शराब कोचियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन व निर्देश मिलने पर आज दिनांक 06.05.2026 को जरिये मुखबीर की सूचना पर कि ग्राम छिरचुआं स्थित डेरा मे तथा ग्राम बिलासपुर मे बडी मात्रा में हथमटठी निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण किया जाकर आसपास के क्षेत्र में बिकी व परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सरसीवा के द्वारा थाना सरसीवा स्टाफ व रक्षित केंद्र सारंगढ़ के स्टाफ की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा सूचना तस्दीक कर अवैध शराब कोचियो पर रेड की कार्यवाही की गई जिस पर छिरचुंआ व बिलासपुर के जलग अलग जगह से आरोपीगण के कब्जे से जुमला 270 लीटर 700 मिलीलीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 54800 रूप्ये को जप्त कर आरोपीगण मीना पति भागीरति गोंड उम्र 38 साल भमिनी बनज पति लीलाराम बनज उम्र 36 वर्ष तथा फरार आरोपी भागीरति गोंड पिता जगनथिया गोंड सभी साकिनान छिरचुआं थाना सरसीवा जिला सारंगढ बिलाईगढ के विरूद्ध अप०कमांक 112/2026, तथा आरोपी मोहन गोंड पिता समारू गोड उम्र 22 वर्ष निवासी छिरचुआं के विरूद्ध अप० क्रमांक 113/2026, तथा आरोपी श्रवण गोंड पिता कुशवा गोंड उम्र 23 वर्ष निवासी छिरचुंआ के विरूद्ध अप० कमांक 114/2026, और अघोरी डहरिया पिता स्व संतराम डहरिया उम्र 56 साल निवासी बिलासपुर थाना सरसीवा के विरूद्ध अप० क्रमांक 115/2026, धारा 34 (2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफतार किया जाकर अपराध अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपीगण को आज दिनांक 06.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव थाना सरसीवा, सहायक उपनिरीक्षक नवा गौटिया जोशिला, रमेश ध्रुव, नंद राम साहू, प्रधान आरक्षक गजानंद स्वर्णकार, खेमसागर साव, रतन स्वाई, सुरेश तारम, बिरेन्द्र चन्द्रा तथा आरक्षक रमेश चन्द्रा, लक्ष्मण पटेल, लकेश्वर टण्डन रमेश चंद्र कर्ष तथा रक्षित केंद्र सारंगढ से पुरुष एवं महिला नवआरक्षकों तथा थाना सरसीवा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा नाम आरोपीगण
- मीना पति भागीरति गोंड उम्र 38 वर्ष निवासी छिरचुआं
- भमिनी बनज पति लीलाराम बनज उम्र 36 वर्ष निवासी छिरचुआं
03 फरार आरोपी भागीरति गोंड पिता जगनथिया गोंड निवासी छिरचुआं
(जप्त सामाग्री 115 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब व बर्तन कीमती करीबन 24500 रूप्ये)
- मोहन गोंड पिता समारू गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी छिरचुआं थाना सरसीवा जिला सारंगढ बिलाईगढ (जप्त सामाग्री 80 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 16000 रूप्ये)
- श्रवण गोंड पिता कुशवा गोंड उम्र 23 वर्ष निवासी छिरचुआं थाना सरसीवा जिला सारंगढ बिलाईगढ (जप्त सामाग्री 60 लीटर कच्ची महुआ शराब व कीमती करीबन 12000 रूप्ये)
- अघोरी डहरिया पिता स्व संतराम डहरिया उम्र 56 साल निवासी बिलासपुर थाना सरसीवा
जिला सारंगढ बिलाईगढ
(जप्त सामाग्री 15 लीटर 700 मिलीलीटर कच्ची महुआ शराब व सामाग्री कीमती करीबन 3800 रूप्ये)
