सारंगढ-बिलाईगढ़खनिज विभाग सारंगढ़सारंगढ जिला प्रशासन

गुडेली,टीमरलगा में खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर 2 हाईवा जप्त*

*गुडेली,टीमरलगा में खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर 2 हाईवा जप्त*

सारंगढ़———/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा ग्राम गुडेली- टिमरलगा क्षेत्र का बुधवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन करते हुए हाईवा क्रमांक CG-13-AQ-6075 वाहन मालिक घनश्याम पटेल निवासी गुडेली सारंगढ़ एवं CG-13-AQ-4044 वाहन मालिक दीपक कुमार अग्रवाल निवासी कोतरा रोड रायगढ़ पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी कलेक्टर के निर्देशानुसार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button