ISI से जुड़ा शख्स छत्तीसगढ़ में पकड़ायाः जांजगीर में रह रहा था;
पाकिस्तानी-सऊदी नंबरों पर मिले चैट, ड्रोन से मिलने थे हथियार, पुष्टि नहीं

ISI से जुड़ा शख्स छत्तीसगढ़ में पकड़ायाः जांजगीर में रह रहा था;
पाकिस्तानी-सऊदी नंबरों पर मिले चैट, ड्रोन से मिलने थे हथियार, पुष्टि नहीं
जांजगीर-चांपा |
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। यह गिरफ्तारी 21 जून को अकलतरा थाना क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान हुई।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरन तारण जिले के पट्टी का रहने वाला है। उसके खिलाफ अकलतरा थाने में देश विरोधी गतिविधियों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शख्स
दरअसल, एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित एक मकान में बाहरी राज्यों के कुछ लोग किराए पर रह रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस वहां किरायेदारों का सत्यापन करने पहुंची, जहां सेवक सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां रह रहे किरायेदारों का वेरिफिकेशन शुरू किया। जांच के दौरान सेवक सिंह की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की।
विदेशी नंबरों से संपर्क होने के मिले सबूत
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सेवक सिंह ने खुद को पाकिस्तान सीमा के पास के इलाके का रहने वाला बताया, लेकिन उसके जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं हुई। शक गहराने पर पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला।


