chhattisgarhcmodprpibraipurUncategorized
छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात… प्रदेश के 3 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात… प्रदेश के 3 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशव्यापी आधुनिकीकरण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों चांपा, सरोना और बालोद का लोकार्पण किया।
HighLights
- पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से दिखाई हरी झंडी
- सरोना, चांपा और बालोद स्टेशन का हुआ लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु साय ने केंद्र सरकार का जताया आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार और यात्री सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशव्यापी आधुनिकीकरण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों चांपा, सरोना और बालोद का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।
₹14 करोड़ की लागत से बदला सरोना स्टेशन का चेहरा
यात्रियों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए रायपुर के पास स्थित सरोना रेलवे स्टेशन को करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से नया और आधुनिक रूप दिया गया है। पुनर्विकास के बाद अब यहां यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा। स्टेशन पर हुए प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
सरोना, चांपा और बालोद स्टेशनों का हुआ लोकार्पण


