कोरोना का ब्रेकथ्रू इंफेक्शन,,क्या 2021 का डराने वाला दौर वापस लौटने वाला है
सतर्क रहें,सावधान रहें

सतर्क रहें,सावधान रहें
देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के बीच 2021 के ओमिक्रॉन से जुड़े RF.5 सब-वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली समेत कई राज्यों में नए मामले सामने आए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है और चार लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैक्सीन लगवाने के बाद भी होने वाले संक्रमण को ‘ब्रेकथ्रू इन्फेक्शन’ कहा जाता है। हालांकि वैक्सीन गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को काफी हद तक कम करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, स्वच्छता का ध्यान रखना और जरूरत पड़ने पर बूस्टर डोज लेना अब भी बचाव के सबसे प्रभावी उपाय माने जा रहे हैं।



