chhattisgarhcmodprpibsarangarhजिला सारंगढ-बिलाईगढ़दुर्घटना

सारंगढ़ के सारंगढ-बरमकेला मार्ग के लात नाले में बही कार, पति-पत्नी लापताः 

सारंगढ़ के सारंगढ-बरमकेला मार्ग के लात नाले में बही कार, पति-पत्नी लापताः

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर रविवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर लाट नाला में जा गिरी। नाले में पानी का तेज बहाव था, जिससे कार सवार वाहन के अंदर ही फंस गए और कार पानी के साथ बह गई। जानकारी के अनुसार, कार में घोटला बड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सवार थी। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक सभी कार सवारों और वाहन की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी था। फिलहाल, किसी के सुरक्षित मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में अब तक संभागीय स्तर पर वर्षा सामान्य बनी हुई है और सामान्य से 19% कम (-19%) रिकॉर्ड की गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 59% ज्यादा बारिश और सरगुजा में सबसे कम 49% बारिश हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button