छत्तीसगढ़ में बिछेगी 295 KM लंबी नई रेल लाइन, बनेंगे 27 स्टेशन, खैरागढ़, कवर्धा समेत कई गांव के लोगों को होगा फायदा

Dongargarh New Railway Line: छत्तीसगढ़ में तीन नई रेल लाइन परियोजना के विस्तार को लेकर केंद्र की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं तथा लंबित रेल लाइनों की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे उपस्थित थे। चर्चा के बाद रेल मंत्री ने नई रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाई।
Chhattisgarh New Railway Line: छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को मिलेगी रेल सुविधा
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के औद्योगिक, खनिज एवं कृषि दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है। प्रदेश में रेलवे नेटवर्क का विस्तार केवल यातायात सुविधा का विषय नहीं, बल्कि औद्योगिक विकास, व्यापार, पर्यटन, कृषि विपणन, जनजातीय अंचलों के व







