उजड़ गया परिवार.., एक साथ उठी भाई-बहन की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव, MLA ने जताया गहरा शोक

उजड़ गया परिवार.., एक साथ उठी भाई-बहन की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव, MLA ने जताया गहरा शोक
जिले के शिकारीमहका-भोलापुर के बीच दर्दनाक हादसा सडक़ हादसे में दो बहन व एक भाई के मौत से उनके गांव गहिराभेड़ी में मातम का माहौल है। दो सगे बहन व भाई की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को मृतकों के शव को परिजनों को सौंपा गया। गहिराभेड़ी में भाई शिवनंदन साहू व बहन भूपेश्वरी साहू की अर्थी एक साथ उठा और अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में मातम का माहौल रहा। वहीं बड़ी बहन डिकेश्वरी का उसके ससुराल दाऊटोला में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं स्कार्पियो में सवार मृतक कमलदास बंजारे का अंतिम संस्कार भोलापुर में हुआ।
Chhattisgarh Road Accident: विधायक ने जताया दुख
ग्राम भोलापुर निवासी 65 वर्षीय कमल बंजारे के सडक़ हादसे में निधन के बाद विधायक भोलाराम साहू मृतक के निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत कमल बंजारे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। विधायक ने मृतक के पुत्र किशोर कुमार बंजारे एवं खिलावन बंजारे सहित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



