chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorized

छत्तीसगढ़ में 14 डॉक्टरों की नई पदस्थापना, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में 14 डॉक्टरों की नई पदस्थापना, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Doctors New Posting: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ 14 डॉक्टरों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
CG Transfer News

14 अधिकारियों की नई पदस्थापना

Chhattisgarh Doctor Transfer: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारी से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

इन 14 डॉक्टरों की बदली जिम्मेदारी

  1. डॉ प्रतिभा जैन शाह प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम।
  2. डॉ अजय कोसाम प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग को प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव
  3. डॉ० गोपाल सिंह कंवर प्राध्यापक मेडिसीन विभाग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर।
  4. डॉ. एस.पी. कुजूर प्राध्यापक सर्जरी विभाग को अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कुनकुरी जशपुर छ.ग. से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर, छ.ग.।
  5. डॉ० रविकांत दास प्राध्यापक, अस्थि रोग विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा
  6. डॉ० अविनाश मेश्राम संचालक सह प्राध्यापक, पैथोलाजी विभाग को प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
  7. डॉ० आर० सी० आर्या प्राध्यापक पैथोलॉजी विभाग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
  8. डॉ० राकेश निगम प्राध्यापक निश्चेतना विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
  9. डॉ० ए०आर० बेन प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर चांपा को प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बिलासपुर।
  10. डॉ० ओंकार कश्यप प्राध्यापक बायोकमेस्ट्री विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर चांपा को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर चांपा।
  11. डॉ० कुलदीप सांग प्राध्यापक दंतरोग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा से प्राध्यापक, दंत रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
  12. डॉ० अमित अग्रवाल प्राध्यापक जर्नल सर्जरी विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
  13. डॉ० अरुणेश सिंह प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ को प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर।
  14. डॉ० जयपाल चंद्रवंशी प्राध्यापक मेडिसीन विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button