Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ़–बरमकेला मार्ग का टू-लेन में उन्नयन समय की मांग

सारंगढ़–बरमकेला मार्ग का टू-लेन में उन्नयन समय की मांग

सारंगढ खबर न्यूज—–सारंगढ़ के जिला मुख्यालय बनने के बाद से सारंगढ़–बरमकेला मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ा है। बरमकेला, सरिया, डोंगरीपाली सहित आसपास के क्षेत्रवासियों का जिला मुख्यालय सारंगढ़ आना-जाना लगातार बना रहता है।

इस मार्ग के कई हिस्सों में जंगल, घाटी एवं संकरे सड़क मार्ग होने के कारण आवागमन में परेशानी के साथ-साथ छोटे-बड़े सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है।

ऐसे में सारंगढ़–बरमकेला मार्ग का टू-लेन में उन्नयन अब समय की मांग है।

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग, पर्याप्त संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी बेहद जरूरी है।

👉 क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद महोदय से आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़–बरमकेला मार्ग को जल्द से जल्द टू-लेन में उन्नयन कराने हेतु आवश्यक पहल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button