Cmo chhattisgarhdprpibTop newsUncategorized
अकलतरा में बेजा कब्जे पर सौरभ सिंह का बड़ा बयान, बोले—छोटा हो या बड़ा, किसी को नहीं बख्शा जाए

अकलतरा में बेजा कब्जे पर सौरभ सिंह का बड़ा बयान, बोले—छोटा हो या बड़ा, किसी को नहीं बख्शा जाए
======================
अकलतरा
पूर्व विधायक अकलतरा एवं वर्तमान CMDC अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि प्रशासन को पूरे शहर में बेजा कब्जा हटाना चाहिए। छोटा हो या बड़ा, किसी को नहीं बख्शा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बेजा कब्जा हमारे ही लोग करते हैं, इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। नया निर्माण हो तो पार्किंग की जगह जरूर छोड़ें, नहीं तो आगे समस्या होगी।
सौरभ सिंह ने कहा कि 20 साल में आबादी और गाड़ियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन सड़कें उतनी ही हैं। प्रशासन ने 5 दिन का नोटिस दिया है। उन्होंने नागरिकों और चैंबर ऑफ कॉमर्स से भी अपनी जिम्मेदारी समझने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।



