मोदी की गारंटी पर मुहर। छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं को अब पैदावार चाहे जितनी हो, पूरे 21 क्विंटल पर मिलेगा पूरा बोनस—विष्णु देव साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला।

मोदी की गारंटी पर मुहर। छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं को अब पैदावार चाहे जितनी हो, पूरे 21 क्विंटल पर मिलेगा पूरा बोनस—विष्णु देव साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला।
सारंगढ़ बिलाईगढ़/रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ‘जो कहा, वो करके दिखाया’ के अपने संकल्प पर अडिग रही है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने किसानों के साथ किए गए अपने हर वादे को शत-प्रतिशत जमीन पर उतारकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा के लिए अन्नदाता का हित सर्वोपरि है। साय सरकार के इस ऐतिहासिक और किसान-हितैषी फैसले से राज्य के लाखों किसानों के चेहरों पर खुशी की नई लहर दौड़ गई है।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने इस ऐतिहासिक फैसले की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय ने कांग्रेस के झूठ और फरेब की राजनीति का सूपड़ा साफ कर दिया है।
प्रमुख बिंदु।
1. कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगी पूरी सुरक्षा (ऐतिहासिक राहत):
प्रकृति की मार या कम सिंचाई के कारण यदि किसी किसान के खेत में 10, 11 या 12 क्विंटल ही धान क्यों न उपजे, फिर भी साय सरकार किसानों को घाटे में नहीं रहने देगी। किसानों को प्रति एकड़ पूरे 21 क्विंटल के मान से बोनस (आदान सहायता) की पूरी राशि सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी। छत्तीसगढ़ के इतिहास में किसानों को दी जाने वाली यह सबसे बड़ी आर्थिक सुरक्षा कवच है।
2. बिचौलियों और कोचियों के सिंडिकेट पर सीधा तमाचा।
इस क्रांतिकारी फैसले से सबसे बड़ी चोट उन बिचौलियों और दलालों पर पड़ी है, जो कम पैदावार वाले किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर अवैध धान खपाने का अवैध खेल खेलते थे। रकबे के आधार पर पूरा बोनस तय होने से बिचौलियों का धंधा हमेशा के लिए बंद हो गया है, जिससे सरकारी खजाने और वास्तविक किसान दोनों का हित सुरक्षित हुआ है।
3. 3,100 रुपए प्रति क्विंटल का देश का सबसे बड़ा समर्थन मूल्य।
आज छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का जो मूल्य और बोनस मिल रहा है, वह देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल है। यह डबल इंजन सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का सबसे जीवंत उदाहरण है।
कांग्रेस पर करारा चोट।
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, “कांग्रेस ने चुनाव के समय सिर्फ झूठे और अधूरे वादे किए थे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भाजपा सरकार ने अन्नदाताओं के जीवन में वास्तविक खुशहाली लाई है।” कांग्रेस के शासनकाल में जो किसान बिचौलियों और पाबंदियों के चक्कर में पिसते थे, आज ‘मोदी की गारंटी’ और विष्णु देव साय के नेतृत्व में वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
विष्णु देव साय सरकार का यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के हर एक किसान के परिश्रम का सर्वोच्च सम्मान है।
जय जवान, जय किसान!



