Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsUncategorizedआवास

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही अब स्वयं कर सकेंगे अपने निर्माणाधीन आवास की जियो-टैगिंग

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही अब स्वयं कर सकेंगे अपने निर्माणाधीन आवास की जियो-टैगिंग


* आवास ऐप के ‘हितग्राही लॉगिन’ में सेल्फ जियो-टैगिंग की सुविधा प्रारंभ
* कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार, हितग्राही प्रशिक्षण व त्वरित अप्रूवल के निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से अब हितग्राहियों को स्वयं अपने निर्माणाधीन मकान की प्रगति का जियो-टैग करने की सुविधा प्रदान की गई है। संचालनालय, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में इस नई व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
*आवास ऐप पर उपलब्ध हुई ‘सेल्फ जियो-टैगिंग’ की सुविधा*
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम-जनमन एवं विशेष परियोजना के तहत आवास ऐप (मोबाइल एप्लिकेशन) के अंतर्गत हितग्राही लॉगिन (Beneficiary Login) का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से हितग्राही स्वयं अपने आवास निर्माण की विभिन्न निर्धारित अवस्थाओं का फोटो सहित जियो-टैग (Self Geo-tagging) कर सकते हैं तथा निर्माण प्रगति दर्ज कर नियमानुसार आगामी किस्त की मांग हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
*कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए स्पष्ट निर्देश*
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी के निर्देशन में जिले के समस्त जनपद पंचायतों और मैदानी अमलों को इस सुविधा के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:
*तकनीकी अमलों व रोजगार सहायकों द्वारा हितग्राहियों का उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण:* जियो-टैग संबंधी नए विकल्प और इसके क्रियान्वयन हेतु समस्त हितग्राहियों का उन्मुखीकरण करने के लिए तकनीकी अमलों और ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश प्रसारित किए गए हैं। शीघ्र ही सभी हितग्राहियों को सेल्फ जियो-टैगिंग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि उन्हें मोबाइल ऐप के उपयोग और आवश्यक प्रक्रिया में पूर्ण तकनीकी सहयोग मिल सके।
*संदेह होने पर ही स्थल जांच, अन्यथा तत्काल अप्रूवल:* यदि हितग्राही द्वारा किए गए जियो-टैग अथवा निर्माण की प्रगति के संबंध में किसी प्रकार का संदेह हो, तो मौके पर जाकर जांच कराई जाए। अन्यथा, बिना किसी अनावश्यक विलंब के नियमानुसार तत्काल अप्रूवल (स्वीकृति) प्रदान किया जाए।
*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का होगा प्रभावी समाधान:* पूर्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में जियो-टैग नहीं किए जाने के संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। अब हितग्राहियों को स्वयं जियो-टैग करने की सुविधा मिलने से इस समस्या का प्रभावी समाधान संभव होगा और किस्त जारी होने की प्रक्रिया सुगम बनेगी।
*ग्राम स्तर तक अधिकतम प्रचार-प्रसार:* जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी ने संबंधित अमलों को निर्देशित किया है कि इस सुविधा का ग्राम स्तर तक अधिकाधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक हितग्राही को इसकी जानकारी मिल सके और वह स्वयं अपने आवास की प्रगति का जियो-टैग कर सके।
जिला प्रशासन ने जिले के समस्त आवास हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए स्वयं अपने निर्माणाधीन आवास की प्रगति का जियो-टैग करें और समय पर आगामी किस्त प्राप्त करें।
जारीकर्ता:
जिला पंचायत / सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button