Cmo chhattisgarhdprnagar palika sarangarhpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ़ के तालाबों को संरक्षित करने की पहल

**सारंगढ़ के तालाबों को संरक्षित करने की पहल**
सारंगढ खबर न्यूज——सारंगढ़ शहर के खाड़ाबंद तालाब एवं तुर्की तालाब सहित अन्य सार्वजनिक तालाबों की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। तालाबों के आसपास कचरा, गंदगी एवं अपशिष्ट जमा होने से न केवल इन ऐतिहासिक जलस्रोतों की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण, जल संरक्षण और जनस्वास्थ्य पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
इसी गंभीर विषय को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि सारंगढ़ के प्रमुख तालाबों की साफ-सफाई, संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं नियमित रखरखाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
हमारे तालाब केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि सारंगढ़ की पहचान, हमारी विरासत और आने वाली पीढ़ियों की अमानत हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है।
आइए, सारंगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और जल-संरक्षित शहर बनाने के लिए मिलकर आवाज उठाएं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai से विनम्र आग्रह है कि इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक पहल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button