Cmo chhattisgarhdprpibTop newsUncategorizedउत्तरप्रदेश

मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, अर्थी को कंधा देते छलक पड़े आंसू

मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, अर्थी को कंधा देते छलक पड़े आंसू
पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार के लिए रवाना हुई अंतिम यात्रा, 91 वर्ष की उम्र में हुआ माता सावित्री देवी का निधन
पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने मां की अर्थी को कंधा देकर बेटे का फर्ज निभाया।
जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन किए।
शनिवार सुबह जब मां की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो योगी आदित्यनाथ खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई, जहां अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस भावुक क्षण की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले योगी इस दौरान एक बेटे के रूप में मां को अंतिम विदाई देते नजर आए।
मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button