सारंगढ़-बिलाईगढ़शिक्षा विभाग

बोर्ड परीक्षा में लापरवाही… सारंगढ़-बिलाईगढ़ के DEO निलंबितः

पूर्व प्रभारी से अभद्रता कर धमकी दी; रायगढ़ डीईओ को मिला अतिरिक्त प्रभार

बोर्ड परीक्षा में लापरवाही… सारंगढ़-बिलाईगढ़ के DEO निलंबितः

पूर्व प्रभारी से अभद्रता कर धमकी दी; रायगढ़ डीईओ को मिला अतिरिक्त प्रभार

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—-

छत्तीसगढ़ सरकार ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पटेल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। पटेल ने मार्च में आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अनुचित काम किए।

पटेल ने कलेक्टर की अनुमति के बिना उड़नदस्ता दल में बदलाव किए। साथ ही पूर्व प्रभारी डीईओ के साथ अभद्रता की और उन्हें धमकी दी। कलेक्टर ने इस मामले में पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

पटेल का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम-1965 का उल्लंघन है। निलंबन के दौरान पटेल का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय, बिलासपुर रहेगा।

उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। सारंगढ़-बिलाईगढ़ का अतिरिक्त प्रभार रायगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button