दुर्घटनासारंगढ़ जिला

प्रतापगंज में नाली के बीच विद्युत पोल* *हादसे को दे रहा न्योता**

*प्रतापगंज में नाली के बीच विद्युत पोल*
*हादसे को दे रहा न्योता**

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़——-सारंगढ़ नगर पालिका की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। प्रतापगंज वार्ड में नाली निर्माण के दौरान नाली के बीचो-बीच विद्युत पोल को हटाए बिना ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पोल में सक्रिय करंट होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ-साथ आसपास से गुजरने वाले आम नागरिक भी करंट की चपेट में आ सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि न तो पोल को हटाने की पहल की गई और न ही सुरक्षा के कोई उपाय किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है और नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button