सारंगढ़ जिला

करो योग रहो निरोग के थीम पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय सारंगढ़ में योग दिवस मनाया**

**करो योग रहो निरोग के थीम पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय सारंगढ़ में योग दिवस मनाया**
**************************
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—–अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 21/6/ 2025 को माननीय प्रधान न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ श्री जितेंद्र कुमार जैन के निर्देश एवं न्यायाधीश /सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी राधिका सैनी अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ की नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया जिसमें माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया के द्वारा योग करा कर योग हमारे शरीर के लिए कितना लाभदायक है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए ,योग शिविर में उपस्थित सभी अधिकारि एवं कर्मचारि गण को योग दिवस पर शुभकामना दिये,उक्त योग शिविर में माननीय श्रीमान अमित राठौर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ. टी. एस. सी. (पांस्को एक्ट) मा.श्रीमान ध्रुव राज ग्वाल न्यायिक मजिस्ट्रेट सारंगढ़ तथा न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण ने योग कर शिविर का लाभ लिए, जिसमें पैरालिगल वॉलिंटियर नारद प्रसाद श्रीवास थाना कोसिर के द्वारा योग शिविर में सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button