सारंगढ़-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

यातायात सप्ताह समापन पर सारंगढ चेंबर द्वारा हेलमेट का वितरण

*यातायात सप्ताह समापन पर सारंगढ चेंबर द्वारा हेलमेट का वितरण बस स्टैंड में*

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——– जिला सारंगढ़ के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सौजन्य से संवेदनशील कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मुख्य आतिथ्य में व जांबाज पुलिस कप्तान आंजनैय वाष्णेय की अध्यक्षता में नगर के बस स्टैंड में सड़क दुर्घटना पर प्रभावी रोग और यातायात नियमों के प्रति समाज में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में हेलमेट वितरण करवाया गया । पुलिस कप्तान वैष्णव ने कहा कि – मैं किसी अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि आपके अग्रज और एक शुभचिंतक के रूप में यह कह रहा हूं कि – अक्सर लोग यह सोचकर नियम तोड़ देते हैं कि – कुछ नहीं होगा लेकिन ऐसे छोटे फैसले कई बार बड़े हादसा का कारण बन जाते हैं। ऐसे में बच्चों की मासूम बात बड़े बड़ों को भी सोचने पर मजबूर कर देती है । एसपी वैष्णव ने कहा कि – हेलमेट पहनना, शराब पीकर वाहन न चलाने , वैध नंबर प्लेट और ड्राइवरिंग लाइसेंस रखने तथा तेज रफ्तार व स्टंट से दूर रहने पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि – हेलमेट पुलिस के डर से नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए ।

विदित हो कि – इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे ने कहा कि – प्रदेश में राह वीर योजना संचालित है जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिक को पुलिस परेशान नहीं करती बल्कि उसे 25000 का नगद पुरस्कार एव सम्मान देती है । वाहन चलाते समय चालक को हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा कि – उसकी घर में कोई प्रतीक्षा कर रहा है , जब यह बात ध्यान रहेगी तो दुर्घटना नहीं घटेगी । इस कार्यक्रम में महेंद्र अग्रवाल , संगीत सिंह ठाकुर , नत्थू केडिया , घनश्याम बंसल, समीर सिंह ठाकुर , मोनू थवाईत , एडिशनल एसपी निमिषा पांडे, अविनाश मिश्रा, एसडीओपी स्नेहिल साहू, टीआई यातायात जितेन्द्र चंद्रा , थानेदार कामिल हक के साथ ही साथ पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button