सारंगढ़-बिलाईगढ़

रक्तदान महादान के तर्ज पर विकास यादव ने किया 22 वां रक्तदान

*रक्तदान महादान के तर्ज पर विकास यादव ने किया 22 वां रक्तदान*

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ । मानव सेवा के सर्वोच्च उदाहरण के रूप में विकास यादव ने एक बार फिर समाज के लिए प्रेरणा दायी कार्य करते हुए अपना 22 वां रक्तदान किया । रक्त दान महादान की भावना को साकार करते हुए उन्होंने राधा कृष्ण हॉस्पिटल ब्लड बैंक से एक महिला जो सारंगढ के शासकीय हॉस्पिटल मे भर्ती है जिनका नाम निर्मला चौहान है जैसे जरूरत मंद मरीज को रक्तदान किया और नव जीवन प्रदान करने में अहम् योगदान दिया । रक्तदान न केवल किसी गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना पीड़ित मरीज के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि यह रक्त दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है । चिकित्सकों के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्त दान करने से नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है, जिससे रक्त का संचार बेहतर होता है और स्वास्थ्य संतुलित रहता है । विकास यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि – प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button