jila sarangarh

ग्रामीणों को मिली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सौगात मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल भूमि पूजन


” अंचल को मिली सौगात गांव में दिखा उत्साह”
सारंगढ़ । सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का ग्रामीण आंचलों में लगातार विस्तार हो रहे हैं और गांव कस्बा से कस्बा शहर से जुड़ रहे हैं । यह ग्रामीण आंचलों के लिए एक सौगात है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ,मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री ओपी चौधरी की विशेष वर्चुअल भूमि पूजन कार्यक्रम में कई सड़कों की भूमि पूजन हुआ। सारंगढ़ जिला पंचायत में वर्जुअल भूमि पूजन में सारंगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,जिला पंचायत सी ई ओ ,सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े सहित जिला के अधिकारी जिला पंचायत सदस्य , जनपद पंचायत सदस्य भाजपा के कार्यकर्ता इस वर्जुअल कार्यक्रम में शामिल हुए ।
सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिन मार्गों का भूमिपूजन हुआ उसमें
रिवापार से डंगनिया तक पहुँच मार्ग,कनकबीरा से नरेशनगर तक पहुँच मार्ग,
नवाडीह से गंधराचुवा तक पहुँच मार्ग
इन विकास कार्यों की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है । सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 की जनपद सदस्य श्रीमती हेमा विश्वनाथ बसंत ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है ।अपने जनपद क्षेत्र रिंवापार से डंगनिया तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए मंत्री टंकराम वर्मा एवं मंत्री ओपी चौधरी को जून 2025 में पत्र लिख कर सड़क की मांग की थी जो आज पूरी हुई है । यह मार्ग अब गांवों को जोड़ने के साथ साथ आवा जाहि में भी सरल होगा । रिंवापार से डंगनिया पहुंच मार्ग की लंबाई 1.50 किलो मीटर है इस कार्य के लिए108.57 लाख की स्वीकृति हुई है । लंबे बाद यह सड़क बनेगा ।अंचल में खुशी देखी गई ।वही जनपद सदस्य श्रीमती हेमा विश्वनाथ बसंत ने आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button