भाजयुमो सालर-मल्दा मंडल का अध्यक्ष संजय पटेल ने किया विस्तार:दीपक पटेल बने महामंत्री

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—–
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सालर-मल्दा मंडल में भाजपा युवा मोर्चा का विस्तार किया गया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय पटेल ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जारी सूची के अनुसार दीपक कुमार पटेल एवं दिलीप चौहान को महामंत्री, धजाराम पटेल को मंत्री तथा ओमप्रकाश पटेल को सहायक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शेखर पटेल के साथ युवा मोर्चा मंडल में और अन्य 3 कार्यकर्ताओं पर उपाध्यक्ष और 5 कार्यकर्ताओं को मंत्री पद के साथ हेमंत पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है। एवं युवा मोर्चा में अन्य युवाओं को भी दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाइयों ने कहा कि मंडल स्तर पर युवाओं को अवसर देने और उन्हें प्रोत्साहित करने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी जोश और उत्साह के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे तथा संगठन को नई दिशा देंगे।
