chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsरायपुर पुलिस

Raipur Crime News: बड़े घरानों के ‘नवाबजादे’ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार… देखें तस्वीर

Raipur Crime News: रायपुर. राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 लोगों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए के फड़ और पास से 1 लाख 14 हजार 500 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल कार्ड्स जब्त किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त की शाम अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब स्थित इलेवन ग्राउंड में कुछ लोग खंभे की रोशनी में ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना पर सिविल लाइन पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि 9 लोगों को पकड़ लिया गया.

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद सक्षम जमानतदार पेश किए जाने पर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है.

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रनवीर सिंह (32), सागर बालानी (33), यरुल श्रीवास्तव (30), वैभव मल्होत्रा (26), किन्तव पारेख (33), अंकुर श्रीवास्तव (28), वरुण यदु (32), सागर शर्मा (28) और नमन अग्रवाल (28) के रूप में हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button