सरकारी राशि में गड़बड़ी पड़ी भारी! सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

सरकारी राशि में गड़बड़ी पड़ी भारी! सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राज्य शासन ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जोईधा राम डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर महासमुंद जिले के बसना में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर रहते हुए शासकीय स्कूलों के विद्युत देयक की राशि में गड़बड़ी और गबन कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने 3 सितंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया है।
Fund Misappropriation: सरकारी स्कूलों के बिजली बिल की राशि में गड़बड़ी का आरोप
विभागीय आदेश के मुताबिक, जोईधा राम डहरिया जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बसना के पद पर पदस्थ थे, तब उनके कार्यकाल में शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्युत देयक की धनराशि में गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई। आदेश में कहा गया है कि इस गड़बड़ी के कारण शासन को आर्थिक क्षति पहुंची।



