Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सारंगढ़ जिला प्रशासन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, दो अधिकारियों की नई जिम्मेदारी,सारंगढ़ तहसीलदार बने प्रकाश पटेल

.सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, दो अधिकारियों की नई जिम्मेदारी,सारंगढ़ तहसीलदार बने प्रकाश पटेल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से दो अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। यह

जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार प्रकाश पटेल, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार, सारंगढ़ के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब अतिरिक्त तहसीलदार, सारंगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं नायब तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार, सारंगढ़ एवं नजूल तहसीलदार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कार्य संभाल रहे थे, उन्हें प्रभारी तहसीलदार, उप तहसील कोसीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

यह आदेश कलेक्टर की अनुमति के बाद तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button